ISL 2019: मुंबई ने बेंगलुरु को रोमांचक मैच में 3-2 से हराया

Update: 2019-12-16 04:15 GMT

बीते रविवार बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में मेजबान बेंगलुरु और मुंबई सिटी एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग का 39वां मैच खेला गया, जो मुंबई ने 3-2 से जीता। इस मैच के बाद मुंबई अंक तालिका में छठवें स्थान पर है दूसरी तरफ बेंगलुरु हार के बाद तीसरे स्थान पर है। मुंबई की ओर से शुभाशीष बोस, डिएगो कार्लोस और रोवलिन बोर्जेस ने गोल किये जबकि बेंगलुरु की ओर से सुनील छेत्री ने गोल किया जबकि दूसरा गोल मुंबई के माटो गर्जिक का आत्मघाती गोल था। इस हार के साथ ही बेंगलुरु का इस आईएसएल का अजेय क्रम का सिलसिला भी समाप्त हो गया।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1206246992831111168?s=20

मेहमान मुंबई की ओर से मैच के 12वें मिनट में ही शुभाशीष बोस ने गोल करके टीम को बढ़त में ला दिया। पहले हॉफ के इंजुरी टाइम में मुंबई को अपनी बढ़त को दोगुना करने का एक और मौका मिला जब मुंबई को पेनल्टी मिली जिसे मोहम्मद लारबि गोल करने से चूक गये। दूसरे हॉफ के 58वें मिनट में मुंबई के माटो गर्जिक के आत्मघाती गोल से बेंगलुरु बराबरी पर आ गया। इसके बाद 77वें मिनट में डिएगो कार्लोस ने गोल करके मुंबई को फिर से बढ़त में ला दिया। जब ऐसा लगने लगा कि यह मुकाबला मेजबान टीम हार जायेगा उसी पल टीम को 90वें मिनट में पेनाल्टी मिल गई, जिसे गोल में तब्दील करने में दिग्गज सुनील छेत्री ने किसी प्रकार की कोई गलती नहीं की और टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच की समाप्ति होने से ठीक पहले शुभाशीष बोस के हेडर को रोवलिन बोर्जेस ने डिफलेक्ट करके गोल में तब्दील कर दिया और मुंबई ने मैच 3-2 से अपने नाम किया।

अगर बॉल पोजेशन की बात की जाय तो बेंगलुरु 55% अपने पास गेंद रख सकी दूसरी तरफ मुंबई 45% ही गेंद पर कब्जा जमाने में सफल रही। वहीं दोनों टीमों के हिस्से में 7-7 कॉर्नर आये।

Similar News