ISL 2019: अमीन और अमरिंदर ने दिलाई मुंबई को कोच्चि में पहली जीत

Update: 2019-10-24 19:05 GMT

गुरवार को कोच्चि में इंडियन सुपर लीग यानी ISL में खेले गए मुक़ाबले में मुंबई सिटी एफ़सी ने केरला ब्लास्टर्स एफ़सी को हराकर इतिहास रच दिया। कोच्चि में मुंबई ने आईएसएल इतिहास में पहली बार कोई मुक़ाबला जीता है, मुंबई ने ये मैच 1-0 से अपने नाम किया।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1187403612357423104?s=20

मुंबई सिटी एफसी की नई और बड़ी खरीद अमीन चेरमिटी ने मुंबई को इस मैच का विजेता बना दिया| इस ट्यूनीशियाई खिलाड़ी ने 82 वें मिनट में शानदार गोल कर के मैच का निर्णायक अंत किया। यह मुंबई की कोच्चि में अब तक की पहली जीत है, मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। मैच के पहले हाफ में मुंबई का ही पलड़ा था, मैच के चौथे मिनट में अमीन को जियानी जुइवर्लून ने बॉक्स के अंदर ही धक्का दिया जिसके लिए अमिन ने पेनॉल्टी की अपील की जिसे रेफ़री ने ठुकरा दिया।

EXCLUSIVE: मस्जिद में शूटींग अकादमी, गन्ने की बंदूक और ईंट-पत्थर से होल्डिंग प्रैक्टिस

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1187414700486737921?s=20

मुंबई ने यह मैच बड़ी सोची समझी रणनीति से खेला, मुंबई के सेंटर बैक ने केरला के स्ट्राइकर को लगभग दूसरे छोर पर ही रखा और उन्हें ज़्यादा अटैक करना का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि केरला ने मैच के पहले हाफ में दो प्रयास ज़रूर किये जिसे मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर ने सफ़ल नहीं होने दिया| केरला के स्ट्राइकर मोदौ सौगौ ने मैच के अंतिम भाग में लगभग बराबरी पर ला ही दिया था। लेकिन मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर ने अपना शानदार खेल दिखते हुए उसको गोल में नहीं बदलने दिया।

प्रो कबड्डी सीज़न-7 के 5 रेडर जिनके नाम रहे सबसे ज़्यादा रेड प्वाइंट्स

कुल मिला कर देखें तो गुरुवार का दिन मुंबई क लिए काफी अच्छा था, वो एक अच्छी रणनीति और अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए खेले। पूरे मैच की बात करें तो 52% पोसेशन बॉल का केरला बलास्टर्स के पास था तो मुंबई सिटी के पास 48%, और अगर पॉसिंग एक्यूरेसी की बात करें तो यहाँ भी केरला बलास्टर्स 66% तो मुंबई 59% रहा।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1187433109341425664?s=20

हरियाणा चुनाव: संदीप ने जीता गोल्ड, योगेश्वर-बबिता को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

मगर शॉट्स टारगेट पर मुंबई का आंकड़ा केरला से ज़्यादा रहा। दोनों ही टीमों को 2 - 2 पीले कार्ड दिखाये गये, भले ही मुंबई सिटी एफसी की जीत के हीरो अमिन हों मगर मुंबई सिटी एफसी के गोलकीपर अमरिंदर सिंह का खेल भी शानदार रहा।

Similar News