शशांक ने राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

वह एशियाई खेलो के ट्रायल में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के घुड़सवारी एथलीटों में से एक है

Update: 2023-03-15 13:02 GMT

गुड़गांव, हरियाणा के 18 वर्षीय शशांक सिंह कटारिया राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप 2023 की शो जंपिंग स्पर्धा में नोविस और ग्रेड 3 श्रेणियों के विजेता के रूप में उभरे, जो 13 मार्च 2023 को तीन दिनों की कड़ी और प्रतिस्पर्धी  प्रतियोगिता के बाद संपन्न हुआ। शशांक ने सुपर क्लियर राउंड के साथ लगातार तीन दिनों में तीन प्रतियोगिताओं में तीन व्यक्तिगत स्वर्ण, 1 व्यक्तिगत कांस्य, 1 टीम स्वर्ण और 1 टीम रजत जीता।

शशांक सिंह कटारिया ने अपने घोड़ों अला बॉन हेउर और रेइन्रो एडारे एक्रोबैट के साथ प्रतियोगिता के तीनों दिनों में शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गए। शशांक सिंह कटारिया और उनके घोड़े अला बॉन ह्यूर ने लगातार तीन दिनों में सुपर क्लियर राउंड के साथ तीन व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

मेजर जनरल मनीष लूथरा 13 मार्च 2023 को आरवीसी एंड सी द्वारा आयोजित विजेताओं के पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि थे।

मेजर जनरल मनीष लूथरा शशांक सिंह कटारिया के शानदार प्रदर्शन से अभिभूत थे। उन्होंने युवा एथलीट को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

शशांक कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीए पदक जीत चुके है। वह अपने कोच हनी के साथ ट्रेनिंग करते है। वह एशियाई खेलो के ट्रायल में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के घुड़सवारी एथलीटों में से एक है। 

सर्वश्रेष्ठ घुड़सवारी अकादमियों और सशस्त्र बलों के 70 से अधिक सर्वश्रेष्ठ राइडर्स और घोड़ों के संयोजन - 61 कैवलरी, सशस्त्र सेवा कोर, रिमाउंट वेटरनरी, बीएसएफ, राजस्थान पुलिस - ने इस चैम्पियनशिप में भाग लिया था।

राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप फॉर शो जंपिंग 2023 में शशांक सिंह कटारिया के लिए पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है:

स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत)- नोविस फॉल्ट एंड आउट

स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत)- नोविस शो जंपिंग

स्वर्ण पदक (व्यक्तिगत) - ग्रेड 3 शो जम्पिंग

कांस्य पदक (व्यक्तिगत) - ग्रेड 3 शो जंपिंग

स्वर्ण पदक (टीम)- नोविस शो जंपिंग

रजत पदक (टीम) - ग्रेड 3 शो जंपिंग

Similar News