अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल हुई ऋतिका दहिया

ऋतिका के अलावा भारतीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) ने नयी दिल्ली की प्रियंका भारद्वाज और उत्तर प्रदेश की नंदा अग्रवाल को भी टीम में जगह दी हैं।

Update: 2022-09-19 10:37 GMT

जॉर्डन के वादि रम में 22 से 24 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली महिला अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय सेना की कप्तान ऋतिका दहिया को भारत की तीन सदस्यीय घुड़सवारी टीम में शामिल किया गया हैं।

ऋतिका के अलावा भारतीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) ने नयी दिल्ली की प्रियंका भारद्वाज और उत्तर प्रदेश की नंदा अग्रवाल को भी टीम में जगह दी हैं। वहीं रिजर्व खिलाड़ी के रूप में दिल्ली की 21 वर्षीय खुशी सिंह को टीम में रखा गया हैं।

आपको बता दें प्रतियोगिता में भारत, ओमान, रूस, ब्रिटेन, कजाकिस्तान, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान सहित 12 देशों के शीर्ष घुड़सवार भाग लेंगे। खास बात है कि भारत पहली बार इस ग्रां प्री प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ विशेष रूप से महिलाओं के लिए कर रहा हैं।

Similar News