आज परिनीत का होगा वर्ल्ड नंबर 1 से मुक़ाबला तो वहीं सिंधु भिड़ेंगी चीनी दीवार से

Update: 2019-08-24 06:27 GMT

शुक्रवार का दिन भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में बड़े गर्व से लिखा जाएगा, बेसल, स्विट्ज़रलैंड में चल रहे BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला वर्ग और पुरष वर्ग में पी वी सिंधु और साई परिनीत, दोनों ने ही शानदार जीत हासिल कर नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए|

https://twitter.com/BAI_Media/status/1165127539515219968?s=20

आज सिंधु का मैच विश्व नंबर 3, चीन की चेन यु फेई के साथ भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 2 : 50 बजे से शुरू होगा| चेन के खिलाफ सिंधु का 5 - 3 का हेड टू हेड रिकॉर्ड है और आखरी मुलाकात में सिंधु ने चेन को सीधे गेम में 21 - 19 और 21 - 10 से मात दी थी| इससे पहले शुक्रवार शाम पी वी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर 2 , ताइपेई की ताई तज़ु यिंग को हरा कर न केवल सेमीफाइनल्स में प्रवेश किया बल्कि वह वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सबसे ज़्यादा मेडल सुनिक्षित करने वाली विश्व की दूसरी महिला भी बन गईं|

https://twitter.com/RijijuOffice/status/1164909542808813569?s=20

1 घंटा और 11 मिनट तक चले इस मैच में आखरी लम्हों तक लग रहा था की बाज़ी किसी के भी तरफ पलट सकती है| पहला सेट आसानी से जीतने के बाद, ताई दूसरे सेट में हार गयी और सिंधु ने इसी मौके का फायदा उठाते हुए तीसरे गेम में अपनी मज़बूत पकड़ बनाई रखी|

साई परिनीत प्रकाश पादुकोण के बाद ऐसे पहले खिलाड़ी जिसने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीता

पी वी सिंधु के साथ, साई परिनीत ने भी सेमीफाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली और आज उनका मुकाबला विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोतो से होगा, जिनके खिलाफ उनका 2 - 3 का विन लॉस रिकॉर्ड है| ये मैच भारतीय समयनुसार शाम करीब 5 : 30 बजे से शुरू होगा|
जहाँ सिंधु कोर्ट 1 में ताई को टक्कर दे रही थीं वहीं कोर्ट 2 में साई परिनीत का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 4 , इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से चल रहा था और वहां एक तरफ़ा मैच में परिनीत ने सीधे गेमों में 21 वर्षीय खिलाड़ी को 24 - 22 और 21 - 14 से हरा कर वर्ल्ड चैम्पियनशिप से बाहर किया|

Similar News