2019 चाइना ओपन अपडेट:वर्ल्ड नंबर 7 की जोड़ी को बाहर कर, सात्विक और अश्विनी की जोड़ी पहुंची दूसरे राउंड

Update: 2019-09-17 05:23 GMT

मंगलवार को शुरू हुए चाइना ओपन में अश्विनी पोन्नप्पाऔर सात्विकसाईराज रन्किरेड्डी ने इंडोनेशिया के प्रवीन जॉर्डन और मिलाती ओक्टावियंति को 50 मिनट लम्बे चले मैच में 22 - 20 , 17 - 21 और 21 - 17 से मात दी|

https://twitter.com/BAI_Media/status/1173827234043445254?s=20

भारतीय जोड़ी विश्व में 26वें स्थान पर हैं और उन्होंने अपने से बेहतर रैंकिंग की जोड़ी, विश्व में नंबर 7 , को हराकर युगल भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं| अश्विनी पोनप्पा ने नेट पे शानदार शॉट्स खेले जिसकी वजह से सात्विक को जम्प स्मैशेस के लिए अवसर बनने लगा| सबसे अच्छी बात यह रही की यह जोड़ी फॉर्म में नज़र आ रही थी| पहले गेम में टक्कर के मुकाबले के बात दूसरे सेट में इंडोनेशिया के खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए 21 - 17 से भारतीय जोड़ी को हराया| दूसरे गेम में भारत की तरह से कुछ अनफोर्स्ड एरर ने चिंत में दाल दिया था पर तीसरे गेम में, ऐसी कोई भी गलती न करते हुए, उन्होंने अपनी लय बनाये रखा और 21 - 17 से मैच अपने नाम कर लिया|

इसके बाद इनका मुकबला जापान के युकी और मिसाकी की जोड़ी और आयरलैंड के सैम माघे और क्लोई माघे में से जीतने वाली जोड़ी के साथ होगा| दोनों ही जोड़ियाँ, भारतीय शटलर्स से ख़राब वर्ल्ड रैंकिंग रखती हैं पर जापानी जोड़ी एक कड़ा मुकाबला दे सकतीं हैं|

Similar News