नीरज चोपड़ा ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया

नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर दूर भाला फेंक कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है

Update: 2022-06-14 18:05 GMT

नीरज चोपड़ा 

टोक्यो ओलिंपिक विजेता भाला फेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नीरज इस समय फिनलेंड में पावो नूरमी गेम्स में भाग ले रहे है, वहां पर उन्होंने 89.30 मीटर दूर भाला फेंक कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इस टूर्नामेंट में उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। स्वर्ण पदक मेजबान देश फिनलेंड के ही खिलाडी ओलिव हेलाण्डेर ने जीता, जिन्होंने भाला 89.83 मीटर दूर फेंका।

इस से पहले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम था जो की 88.07 मीटर दूरी का 05 मार्च 2021 को पटियाला में बनाया था। 

टोक्यो ओलिंपिक 10 महीने के बाद के बाद नीरज चोपड़ा का यह पहला अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट है। टोक्यो ओलिंपिक में उन्होंने 87.58 मीटर का भला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था।

Tags:    

Similar News