नयना जेम्स ने इंडियन ग्रांप्री 4 का महिला लंबी कूद का खिताब किया अपने नाम, एंसी ने दी जेम्स को जोरदार टक्कर

इस प्रतियोगिता में नयना जेम्स और एंसी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली

Update: 2022-05-25 13:02 GMT

नयना जेम्स

मंगलवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित महिला लंबी कूद के इंडियन ग्रांप्री 4' प्रतियोगिता में नयना जेम्स ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया। नयन ने प्रतियोगिता के तीसरे प्रयास में 6.37 मीटर की कूद लगाकर खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता में दो प्रयास के बाद 6.29 मीटर की दूरी तय करके शीर्ष पर चल रही एंसी सोजन ने विश्व अंडर-20 रजत पदक विजेता शैली सिंह को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। एंसी का टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रयास 6.35 मीटर रहा। 

इस प्रतियोगिता में नयना जेम्स और एंसी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। जहां नयना ने पहले प्रयास में फाउल किया था जबकि उनका दूसरा प्रयास 5.99 मीटर का रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 6.30 मीटर की दूरी तय करके बढ़त बनाई लेकिन एंसी ने 6.35 मीटर के प्रयास के साथ उन्हें फिर पीछे कर दिया। नयना ने इसके बाद 6.37 मीटर से अधिक के दो प्रयास के साथ खिताब अपने नाम किया जबकि 21 साल की एंसी के अंतिम दो प्रयास फाउल रहे।

वहीं 100 मीटर पुरुष फर्राटा दौड़ में स्थानीय खिलाड़ियों में अमिया कुमार मलिक और आर्यन एक्का ने पहले दो स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं महाराष्ट्र के करण विवेक हेगिस्ते ने कांस्य पदक हासिल किया।

Tags:    

Similar News