रांची में आयोजित हुई राष्ट्रीय वॉक रेस, जुनैद खान और रमनदीप कौर ने बनाये नए रिकॉर्ड

प्रथम स्थान पर रहने वाले जुनैद खान ने 2 घंटे 40 मिनट 16 सेकेंड का समय लिया

Update: 2022-04-18 15:11 GMT

जुनैद खान और रमनदीप कौर

झारखण्ड के रांची में 9वीं भारतीय ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, इस प्रतियोगिता में 5 नए रिकॉर्ड बने। इस बार 35 किमी की वॉकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के जुनैद खान ने पुरुष वर्ग में नया रिकॉर्ड बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि 35 किमी के महिला वर्ग में पंजाब की रमनदीप कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों वर्गो में इस बार नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने।

Full View

जुनैद खान ने बनाया नया रिकॉर्ड

प्रथम स्थान पर रहने वाले जुनैद खान ने 2:40:16.00 (2 घंटे 40 मिनट 16 सेकेंड) का समय लिया। जुनैद ने रामबाबू के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया,रामबाबू ने पिछले साल वारंगल में 2:46:31.00 सेकंड में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, जो टूट गया। वही रेस में दूसरे स्थान पर यूपी के रामबाबू ही रहे ,जिन्होंने 2:41:30.00 का समय लिया। उत्तराखंड के चंदन सिंह को 2:42:02.00 समय लगा और वे तीसरे स्थान पर रहे।

Full View

महिला वर्ग में रमनदीप कौर रही प्रथम स्थान पर

इसके अलावा 35 किमी महिला वर्ग में पंजाब की रमनदीप कौर ने 3:00:04.00 का समय निकाल कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियंका गोस्वामी ने इसी साल मस्कट में 5 मार्च को राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जो टूट गया ,वही दूसरे स्थान पर पंजाब की मंजू और तीसरे पर उत्तराखंड की पायल रही।

अंडर 20 में भी बने रिकॉर्ड

वही अगर अंडर 20 के पुरुष वर्ग की बात करे तो उत्तराखंड के सचिन बोहरा ने गुजरात के रोहित कुमार यादव को महज एक सेकेंड से हराकर पुरुषों का अंडर-20 का खिताब अपने नाम किया। जबकि महिलाओं की अंडर-20 के 10 किमी रेस में 11 सेकंड का समय बचाकर राजस्थान की दीपिका शर्मा ने पहला पायदान हासिल किया। जबकि हरियाणा की भारती भड़ाना और इंदु ने रजत और कांस्य पदक जीते।

Similar News