राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर मोनाको डायमंड लीग में छठे स्थान पर रहें

इस स्पर्धा में क्यूबा के मयकेल मासो 8.35 मीटर के साथ पहले और ग्रीस के टेंटोगलोउ 8.31 के साथ दूसरे स्थान पर रहें।

Update: 2022-08-11 05:37 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच चुके भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने मोनाको डायमंड लीग में छठा स्थान हासिल किया हैं।

श्रीशंकर ने बुधवार को डायमंड लीग में अपने पांचवे प्रयास में 7.94 की जंप लगाते हुए छठे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

इससे पहले वह हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अपना कमाल दिखा चुके हैं। श्रीशंकर ने बर्मिंघम में हुए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में 8.08 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ जंप लगाते हुए रजत पदक जीता था। हालाकि उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन 8.36 का हैं।

वहीं इस स्पर्धा में क्यूबा के मयकेल मासो 8.35 मीटर के साथ पहले और ग्रीस के टेंटोगलोउ 8.31 के साथ दूसरे स्थान पर रहें।

Tags:    

Similar News