भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने अमेरिका में जीता डेकाथलन रजत पदक

तेजस्विन ने रजत पदक जीता लेकिन वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने से चूक गये।

Update: 2023-04-08 13:56 GMT

भारत के तेज कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर ने ने अमेरिका एरिजोना में आयोजित ‘जिम क्लिक शूटआउट’ टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया हैं, इस लेकिन बीच वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने से चूक गये।

राष्ट्रमंडल खेलों कांस्य पदक जीतने वाले तेजस्विन 10 स्पर्धाओं की डेकाथलन में कुल मिलाकर 7,648 अंक जुटाये जिससे वह भारतिंदर सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से 10 अंक से पिछड़ गये और रजत पदक ही जीत पाए। इस स्पर्धा का पहला स्थान नेब्रास्का के टिल स्टेनफोर्थ ने हासिल लिया।

तेजस्विन (24 साल) कनसास विश्वविद्यायल से कॉलेज पूरा करने के बद इस समय अमेरिका में काम कर रहे हैं। उन्होंने ऊंची कूद (2.19 मीटर) और 400 मीटर रेस (48.41 सेकेंड) जीती।

अन्य आठ स्पर्धायें 100 मीटर रेस, लंबी कूद, शॉट पुट, 110 बाधा दौड़, चक्का फेंक, पोल वॉल्ट, भाला फेंक और 1500 मीटर दौड़ शामिल थीं।

बता दें तेजस्विन ने हाल में डेकाथलन में प्रतिस्पर्धा करना शुरू किया है और वह इस स्पर्धा में आगामी एशियाई खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News