Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार भारत को हाई जंप में मिला पदक, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य
राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी हैं। वेटलिफ्टिंग, स्क्वाश और जूडो में पदक जीतने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार हाई जंप स्पर्धा में भारत ने पदक हासिल किया हैं।
भारत के बेहतरीन एथलीट तेजस्विन शंकर ने 2.22 की ऊंची छलांग लगाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
तेजस्विन ने इस पदक को हासिल करने के लिए अपनी पूरी मेहनत लगा दी। आखिर में तेजस्विन ने स्वर्ण पर भी निशाना साधना चाहा, जिसके लिए उन्होंने 2.28 मीटर जंप लगाने की कोशिश की और न्यूजीलैंड के हामिश केर को पीछे छोड़ना चाहा, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए.
आपको बता दे बर्मिंघम खेलों के शुरू होने से पहले एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने तेजस्विन शंकर को भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लेने के कारण भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती भी दी थी।
लेकिन आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया। और अब तेजस्विन ने ऐतिहासिक पदक जीतकर यह साबित कर दिया की वह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूरी तरह से लायक थे और उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं गया।