Commonwealth Games 2022: एथलेटिक्स में भारत को तीसरा पदक, 10,000 मीटर पैदल चाल में प्रियंका ने जीता रजत

इसके साथ ही प्रियंका महिलाओं की पैदल चाल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Update: 2022-08-06 10:42 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन की शुरुआत में ही भारत की झोली में एक रजत पदक आ गया हैं। महिला पैदल चाल में भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम कर लिया हैं।

प्रियंका ने महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल स्पर्धा में 43:38 मिनट लगाते हुए मुकाबला पूरा किया और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत हासिल किया हैं। इसके साथ ही प्रियंका महिलाओं की पैदल चाल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

वहीं भारत की भावना जाट इस स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहीं। भावना ने 47:14.13 मिनट के साथ स्पर्धा पूरी और पदक हासिल करने से चूक गई।

प्रियंका से पहले 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 20 किलो मीटर में भारत के हरमिंदर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया था।


बता दें राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में भारत का यह तीसरा पदक पदक हैं। इससे पहले लॉन्ग जंप और हाई जंप स्पर्धा के भारत को दो पदक हासिल हुए हैं।

Tags:    

Similar News