Commonwealth Games 2022: पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में भारत को दो पदक, एल्डोस ने स्वर्ण, अब्दुल्ला ने रजत पदक किया हासिल

एल्डोस ने 17.03 मी के साथ पहले और अब्दुल्ला ने 17.02 मी के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया हैं।

Update: 2022-08-07 11:09 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी हैं। महिला हॉकी में कांस्य और मुक्केबाजी में स्वर्ण जीतने के बाद अब भारतीय एथलीट ने भी इतिहास रच दिया हैं।

भारत के एक ही स्पर्धा में दो पदक हासिल हुए हैं।

पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में भारत के एल्डोस पॉल ने स्वर्ण तो अब्दुल्ला अबूबकर ने रजत पदक हासिल कर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया हैं।

एल्डोस ने 17.03 मीटर के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ जंप लगाई तो वहीं अब्दुल्ला ने 17.02 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक हासिल किया हैं।

वहीं भारत के एक और खिलाड़ी प्रवीण चौथे स्थान पर रहे।

Tags:    

Similar News