भारतीय धावक ने अमेरिका में आयोजित 5000 मीटर रेस में बनाया नया रिकॉर्ड, 30 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

उन्होंने बहादुर प्रसाद के तीस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। बहादुर प्रसाद ने साल 1992 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

Update: 2022-05-07 09:52 GMT

अविनाश साबले

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित हुई 5000 मीटर दौड़ रेस में भारतीय धावक अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस रेस को ख़त्म करने के लिए 13:25.65 मिनट का समय लिया। जो कि एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

उन्होंने बहादुर प्रसाद के तीस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। बहादुर प्रसाद ने साल 1992 में यह रिकॉर्ड बनाया था। हालंकि वें इस रेस को जीतने में नाकामयाब रहे और 12वें स्थान पर अपनी रेस ख़त्म की। इस रेस को नार्वे के जैकब ने अपने नाम की। उन्होंने यह रेस 13 मिनट 2 सेकंड में ख़त्म की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अविनाश भारत के दिग्गज धावक और सैनिक है। उन्होंने ओलम्पिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। जहां 3000 मीटर स्टीपल चेज की रेस में अविनाश साबले ने 8:18.12 समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाए थे। इस प्रतियोगिता में वो सातवें स्थान पर रहे थे। 3000 मीटर स्टीपल चेज का रिकॉर्ड इससे पहले भी उनके ही नाम था। साबले ने मार्च 2021 में फेडरेशन कप में 8: 20. 20 मिनट में दौड़ पूरी कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

धावक अविनाश साबले को लेकर भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा कि वो एशियन गेम्स में अविनाश को 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर रेस दोनों में उतारने का प्लान कर रहे थे। उनके पास दोनों इवेंट में मेडल जीतने की क्षमता है। एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझू में 10 से 15 सितंबर के बीच होना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इन्हें 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News