राज्यसभा जाएगी भारत की उड़नपरी पीटी उषा, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीटी उषा के अलावा अन्य लोगों को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया

Update: 2022-07-06 15:55 GMT

पीटी उषा

भारत की उड़नपरी कही जाने वाली पूर्व धावक पीटी उषा जल्द ही राज्यसभा जाएगी। बुधवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा के मनोनीत छह सदस्यों में उन्हें भी इस बार शामिल किया। पीटी उषा वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू, वीरेंद्र हेगड़े सहित अन्य सदस्यों के साथ जल्द ही राज्यसभा में सासंद की शपथ लेगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर पीटी उषा, वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू, वीरेंद्र हेगड़े और इलैया राजा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने पीटी उषा के लिए लिखा, "पीटी उषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई।"

गौरतलब है कि पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद से वो पूरे देश में लोकप्रिय हो गईं। 1986 के सिओल एशियाई खेलों में उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते थे। 400 मीटर की बाधा दौड़, 400 मीटर की रेस, 200 मीटर और 4 गुणा 400 की रेस में उषा ने स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर की रेस में वो दूसरे नंबर पर रहीं। 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Tags:    

Similar News