Asian Youth Athletics: भारतीय दल ने 24 पदक जीते

कुल मिलाकर भारतीय एथलीटों ने अंडर-18 चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, ग्यारह रजत और सात कांस्य पदक जीते

Update: 2023-05-01 08:53 GMT

भारतीय लड़कियों की रिले टीम

रविवार को उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारतीय दल ने 24 पदकों के साथ समापन किया। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी दिन नौ पदक जीते। कुल मिलाकर भारतीय एथलीटों ने अंडर-18 चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, ग्यारह रजत और सात कांस्य पदक जीते।

स्प्रिंटर रेजोआना मल्लिक हीना ने भारत के लिए तीन पदक - दो स्वर्ण (भारतीय लड़कियों की रिले टीम और लड़कियों की 400 मीटर) और एक रजत (लड़कियों की 200 मीटर) के साथ अभियान का नेतृत्व किया।

ओडिशा के हर्डलर, बापी हंसदा ने अंतिम दिन 51.38 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता और प्रतियोगिता में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में रजत जीतने वाले इतिहास के पहले भारतीय बन गए। उनका समय 51.96 के पिछले चैम्पियनशिप रिकॉर्ड से भी बेहतर था।

स्प्रिंटर अभय सिंह को चीनी धावकों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा और उन्होंने लड़कों के 200 मीटर में 21.39 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

अन्य रजत पदकों में, मोहर मुखर्जी ने हेप्टाथलॉन में, ऋतिक ने डिस्कस थ्रो में 54.03 मीटर और सुमित राठी ने 2000 मीटर स्टीपलचेज में 5 मिनट 58 सेकंड के समय के साथ जीत हासिल की।

मेडले रिले में, भारतीय लड़कों और लड़कियों दोनों में पोडियम पर स्थान हासिल मिया, जिसमें लड़कियों की टीम ने स्वर्ण और लड़कों की टीम ने रजत जीता।

अनुप्रिया ने लड़कियों के गोला फेंक में 16.37 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत ने पहले दिन एक स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर अभियान की शुरुआत की। दूसरे दिन, भारत ने छह और पदक जोड़े। तीसरे दिन भारत ने पांच और पदक जीते और चौथा दिन नौ पदकों के साथ सर्वोच्च पदक जीतने वाला दिन था। कुवैत में 2022 संस्करण में, भारत ने 24 पदकों (छह स्वर्ण, ग्यारह रजत और सात कांस्य) की समान तालिका हासिल की थी।

Tags:    

Similar News