एशियाई खेलों की पदक विजेता एमआर पूवम्मा डोप टेस्ट में फेल, लगा तीन महीने का प्रतिबंध

पिछले साल फरवरी में राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा इंडियन ग्रांड प्रिक्स के दौरान पूवम्मा के डोप नमूने लिए गए थे।

Update: 2022-06-30 10:24 GMT

एमआर पूवम्मा

एशियाई खेलों की पदक विजेता और भारत की सीनियर रिले धाविका एम आर पूवम्मा पर डोप टेस्ट में नाकाम होने के कारण 3 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। 

पिछले साल फरवरी में राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा इंडियन ग्रांड प्रिक्स के दौरान पूवम्मा के डोप नमूने लिए गए थे, जिसमें उन्हें प्रतिबंधित मेथिलहेक्सानिएमाइन के सेवन का दोषी पाया गया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने इसकी पुष्टि की।

पूवम्मा का विश्व रैंकिंग कोटा के आधार पर 15 जुलाई से अमेरिका के यूजीन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खेलना तय था, जिसमे अब वह नही खेल पाएंगी, लिहाजा उनके लिये यह बड़ा झटका है।

बता दे पूवम्मा ने 2018 एशियाई खेलों में मिश्रित रिले और महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2008 के कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 400 मीटर रेस में रजत  जबकि 4X400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक  हासिल किया था। उन्होंने 2012 की एशियाई ग्रां प्री में भी 2 स्वर्ण  और 1 रजत  पदक  जीता था। इसके बाद 2014 के एशियन गेम्स में 4X400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता।

Tags:    

Similar News