राष्ट्रमंडल खेलों के पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, स्प्रिंटर धनलक्ष्मी डोपिंग के कारण हुई खेलों से बाहर
धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 100 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले की टीम में शामिल किया गया था
आगामी 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले बुधवार को भारत को तगड़ा झटका लगा है। जहां बुधवार को भारत की तेजी से उभरती हुई स्प्रिंटर धनलक्ष्मी डोपिंग टेस्ट में पाॅजिटिव पायी गयी। जिसके कारण वें आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले पाएगी। उन्हें कमेटी ने अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
उन्हें युगेन (अमेरिका) में चल रही विश्व चैंपियनशिप में खेलने से रोक दिया गया। विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम युगेन रवाना हो गई, लेकिन धनलक्ष्मी नहीं गईं। बताया गया कि उनका वीजा नहीं लगा है। धनलक्ष्मी को डोप में फंसने के चलते रोका गया था।
टोक्यो ओलंपिक की चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम में शामिल धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 100 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले की टीम में हिमा दास, दुती चंद के साथ शामिल किया गया था।
आपको बता दें कि धनलक्ष्मी ने पिछले दिनों दुती चंद को 100 मीटर रेस में हराया था और उसके कुछ समय बाद उन्होंने हिमा दास को भी 200 मीटर रेस में कडी टक्कर देकर उन्हें पीछे छोड़कर रेस अपने नाम की थी। उनकी इन दोनों रेस में धनलक्ष्मी की काफी चर्चा हुई। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) की ओर से कराई गई टेस्टिंग में पकड़ी गई हैं। एआईयू ने धनलक्ष्मी का देश से बाहर आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था।। जहां उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरायड पाया गया है। जिसके कारण उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया।
वही आपको बता दें कि आगामी राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से शुरू होंगे। जो 8 अगस्त तक चलेगें। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 215 खिलाडी हिस्सा लेंगे। वही 1930 से शुरू हुए इन खेलों में भारत ने अब तक सब मिलाकर 503 पदक जीते हैं।