भारत अब खेल प्रेमियों से बढ़ते हुए खिलाड़ियों का होता जा रहा है – सचिन तेंदुलकर

Update: 2019-08-22 10:04 GMT

भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन रमेश तेंदुलकर ने कहा कि कभी भारत खेल प्रेमियों के लिए जाना जाता है लेकिन अब तेज़ी से खिलाड़ियों के लिए जाना जाने लगा है।

दरअसल, सचिन तेंदुलकर IDBI फ़ेडेरल लाइफ़ इंश्योरेंस हाफ़ मैराथन के ब्रैंड एंबेसेडर हैं और इसी के लिए मुंबई में आजोयित एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने ये बात कही।

''भारत खेल प्रेमियों से खिलाड़ियों वाले देश की तरफ़ बिल्कुल सही दिशा में बढ़ रहा है। जहां इस तरह के इवेंट (IDBI फ़ेडेरल लाइफ़ इंश्योरेंस हाफ़ मैराथन) लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।'' : सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर

https://twitter.com/MumbaiHM/status/882515744529027072?s=20

25 अगस्त को IDBI फ़ेडेरल लाइफ़ इंश्योरेंस हाफ़ मैराथन की शुरुआत मुंबई में होगी जहां इस इवेंट के ब्रैंड एंबेसेडर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद मीडिया रीलिज़ में ये भी बताया गया है कि इस इवेंट के चौथे सीज़न में कुल 17500 धावक हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें कि मुंबई में इस इवेंट की शुरुआत सुबह 5.15 बजे 21 किमी लंबे मैराथन के साथ होगी, और इसके बाद सुबह 6.10 बजे 'Timed 10K RUN' का आयोजन होगा। इस इवेंट के आख़िर में '5K FUN' होगा जिसका आग़ाज़ सुबह 8.15 पर होगा और इसी के साथ IDBI फ़ेडेरल लाइफ़ इंश्योरेंस हाफ़ मैराथन के चौथे सीज़न का अंत हो जाएगा।

IDBI मुंबई हाफ़ मैराथन के ब्रैंड एंबेसेडर हैं सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर जैसी शख़्सियत के इस तरह के इवेंट में आने के बाद ज़ाहिर तौर पर लोगों में जागरुकता बढ़ती है और देश में खिलाड़ियों की संख्या में भी इज़ाफ़ा होता है।

Similar News