Begin typing your search above and press return to search.

तीरंदाजी

युवा तीरंदाज शिवांगिनी के साथ हुआ हादसा, गले में घुसा तीर

युवा तीरंदाज शिवांगिनी के साथ हुआ हादसा, गले में घुसा तीर
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 17 April 2022 8:59 PM GMT

असम के गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 10 जनवरी से होनी है। इससे ठीक एक दिन पहले एक युवा तीरंदाज हादसे का शिकार हो गई। गुरुवार को 12 वर्षीय शिवांगिनी गोहेन अभ्यास के दौरान घायल हो गई। अभ्यास के दौरान उनकी गर्दन की दाईं ओर तीर जा लगा जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया। फिलहाल उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया है।

ये हादसा उनके घर के पास डिब्रूगढ़ के छबुआ में हुआ। युवा तीरंदाज शिवांगिनी छबुआ स्थित साई ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करती हैं। स्थानीय डॉक्टर वी अग्रवाल ने इस घटना को लेकर कहा, "अभ्यास के दौरान तीर शिवांगिनी के गले में घुस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया है।"

https://twitter.com/ANI/status/1215252624338898944?s=20

शिवांगिनी नौ साल की उम्र से तीरंदाजी का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने अब तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और पदक भी जीते हैं। हाल ही में, उन्होंने आंध्र प्रदेश के कडप्पा में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) द्वारा आयोजित 65 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स तीरंदाजी चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था। इस हादसे ने साई एकेडमी में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

खिलाड़ियों का चोटों से हमेशा से संबंध रहता है लेकिन कई बार चोटें इतनी गंभीर रहती है कि खिलाड़ी जान से भी हाथ धो बैठते हैं। कुछ महीने पहले केरल में खेली गई 63वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी एक हादसा हुआ था, जहाँ 17 वर्षीय अफील जॉनसन की सर पर हैमर लगने से मौत हो गई थी।

Next Story
Share it