Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

Watch:Video: डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली बीच सड़क पर भिड़े टोलकर्मी से, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस मामले को लेकर कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खली से आईडी कार्ड मांगा था। इतनी सी बात पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया

The Great Khali
X

डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली

By

Amit Rajput

Published: 12 July 2022 10:25 AM GMT

भारत के पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। कभी डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी फाइट के कारण तो कभी सोशल मीडिया पर मीम की वजह से, अब खली एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं। इस बार वें हाईवे के टोल नाके पर अपने विवाद के कारण सुर्खियों में आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह मामला तब का है, जब द ग्रेट खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का यह वीडियो बताया जा रहा है। खली ने कहा कि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के कार में घुस रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। इसके बाद बाकी कर्मचारी आए और उनकी कार को घेरकर ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान रेसलर खली अपनी कार से बाहर आए और बैरियर को हटाकर कार को निकालकर ले गए। इस बीच एक कर्मचारी खली को बैरियर हटाने से रोकता भी है, तो स्टार रेसलर उसे बाजू से पकड़कर हटा देता है।

इस मामले को लेकर कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खली से आईडी कार्ड मांगा था। इतनी सी बात पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। गुस्से में सभी कर्मचारी खली को निकलने नहीं दे रहे थे। तभी पुलिस भी मौके पर आयी और मामले को सुलझाया।

वही आपको बता दें कि द ग्रेट खली भारतीय जनता पार्टी के नेता भी हैं। हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

Next Story
Share it