Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए नीतेश और विकास ने जीते दो और कांस्य पदक

भारत ने पहली बार तीन पदक हासिल करके इतिहास रच दिया हैं।

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए नीतेश और विकास ने जीते दो और कांस्य पदक
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 20 Oct 2022 12:43 PM GMT

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को ग्रीको-रोमन वर्ग में हुए मुकाबले में दो और कांस्य पदक अपने नाम कर लिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने तीन पदक हासिल किए हैं। भारत के लिए नितेश ने 97 किग्रा भारवर्ग और विकास ने 72 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता हैं।

97 किग्रा में नीतेश ने ब्राजील के इगोर फर्नांडो अल्वेस डी क्विरोजिन को 10-0 से हराते हुए पदक अपने नाम किया। वहीं दूसरी ओर विकास ने 72 किलोग्राम भारवर्ग में जापान के डाइगो कोबायाशी को 6-0 से हराया और दूसरा पदक जीता।

नीतेश और विकास से पहले साजन ने अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में भारत का पहला ग्रीको-रोमन पदक जीता था। साजन ने रेपेचेज दौर में यूक्रेन के दिमित्रो वासेत्स्की को हराकर भारत के लिए ऐतिहासिक पदक अपने नाम किया था।

Next Story
Share it