Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने अमन

अमन ने यह स्वर्ण 57 किलोग्राम वर्ग में जीता हैं

अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने अमन
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 23 Oct 2022 9:00 AM GMT

स्पेन में चल रही अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान अमन ने स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। अमन ने यह स्वर्ण 57 किलोग्राम वर्ग में जीता हैं। इसी के साथ अमन इस वर्ग में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। शनिवार को हुए फ्रीस्टाइल मुकाबले में अमन ने तुर्की के अहमत दुमान को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

खास बात है कि यह अमन का इस सत्र का चौथा पदक है। इससे पहले उन्होंने अलमाटी में स्वर्ण, डान कोलोव में रजत और यासार दोगू में कांस्य पदक जीता था।

अमन के इस स्वर्ण के साथ ही इस प्रतियोगिता से भारत की झोली में कुल छह पदक आए हैं। बता दे इस चैंपियनशिप में देश के 9 पहलवान अपना दम दिखाने मैट पर उतरे थे। गौरतलब है कि भारत ने ग्रीकोरोमन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें तीन पहलवानों ने कांस्य पदक पक्के किए हैं।

Next Story
Share it