Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

World U20 Wrestling Championships: अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी

अंतिम ने अपने मुकाबले में कज़ाकस्तान की एटलिन को करारी शिकस्त दी और स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

World U20 Wrestling Championships: अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 19 Aug 2022 6:55 PM GMT

बुल्गारिया में चल रहे अंडर 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की अंतिम पंघाल ने इतिहास रच डाला हैं। भारतीय युवा पहलवान अंतिम ने 53 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया हैं, और ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अंतिम ने अपने मुकाबले में कज़ाकस्तान की एटलिन को करारी शिकस्त दी और स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

इससे पहले भारत की किसी भी महिला खिलाड़ी ने अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में एक भी स्वर्ण पदक नही जीता था। अंतिम ऐसा करने वाली पहली भारतीय हैं।

अंतिम के अलावा सोनम मलिक ने 62 किग्रा और प्रियंका ने 65 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया हैं।

आपको बता दे पिछले साल यानी की 2021 में हुई चैंपियनशिप में तीन भारतीय महिला बिपाशा, संजू और भतेरी मुकाबले के फाइनल तक पहुंची थी लेकिन स्वर्ण हासिल नहीं कर पाई थी। इस भार भी फाइनल मुकाबले में भारत ओर से चार महिलाएं सोनम मलिक, प्रियंका, प्रिया मलिक और अंतिम पंघाल ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, जिसमें से सिर्फ अंतिम ने सोना जीता और रच डाला।

भारत ने पुरुषो की फ्रीस्टाइल कैटेगरी में अब तक कुल 6 कांस्य और 1 रजत पदक जीते हैं, वहीं महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत को एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य समेत कुल सात पदक मिले हैं।

Next Story
Share it