Begin typing your search above and press return to search.
कुश्ती
महिला कुश्ती टीम ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में जीते आठ स्वर्ण पदक
रितिका ने 43, अहिल्या सिंदे ने 49, शिक्षा ने 57, प्रिया 73 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता तो पुलकित ने 65 किलोग्राम में रजत मेडल मिला

अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप
भारतीय महिला कुश्ती टीम ने अपने नाम एक और कीर्तिमान हासिल किया। महिला कुश्ती टीम ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करते हुए कुल आठ स्वर्ण पदक जीते।
इसके अलावा भारतीय महिला टीम ने एक रजत और एक कांस्य पदक भी जीत अपने नाम किया।
टीम ने कुल 235 अंको के साथ एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप खिताब पर कब्जा किया। वहीं 143 अंको के साथ जापान की टीम दूसरे और 138 अंको के साथ मंगोलिया की टीम तीसरे स्थान पर रही।
दूसरे दिन महिला वर्ग के कुल पांच मुकाबले खेले गए जिसमे भारतीय टीम ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम करते हुए खिताब हासिल किया।
रितिका ने 43, अहिल्या सिंदे ने 49, शिक्षा ने 57, प्रिया 73 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता तो पुलकित ने 65 किलोग्राम में रजत मेडल मिला।
Next Story