Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का बेहतरीन प्रदर्शन, जीतें चार स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में मुस्कान ने 40 किलो में, श्रुति ने 46 किलो में, रीना ने 53 किलो में और सविता ने 61 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया

u17 asian wrestling championship
X

अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप

By

Shivam Mishra

Published: 21 Jun 2022 8:27 AM GMT

भारतीय कैडेट महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

किर्गिस्तान के बिशकेक में चल रही चैम्पियनशिप में सोमवार को महिलाओं के पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए, जिसमें भारत ने पांचों में पदक हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया।

प्रतियोगिता में मुस्कान ने 40 किलो में, श्रुति ने 46 किलो में, रीना ने 53 किलो में और सविता ने 61 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मानसी भडाना ने 69 किलो वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

वहीं, रोनित शर्मा ने भी ग्रीको रोमन के 48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, प्रदीप सिंह ने 110 किलो में रजत और मोहित खोकर ने 80 किलो में कांस्य पदक हासिल किया।

आपको बता दे की, 25 जून को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट में महिलाओं के शेष बचे पांच वर्गों और फ्रीस्टाइल के तीन वर्गों के मुकाबले मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे।

Next Story
Share it