Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

अभ्यास के दौरान पहलवान दीपक पूनिया को लगी चोट, विश्व चैंपियनशिप में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रहे दीपक पूनिया के हाथ में चोट आई हैं।दीपक की जगह अब संजीत विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे

अभ्यास के दौरान पहलवान दीपक पूनिया को लगी चोट, विश्व चैंपियनशिप में नहीं ले पाएंगे हिस्सा
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 8 Sept 2022 10:48 PM IST

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से पहले चोटिल हो गए हैं। जिस वजह से वह अब विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे।

सर्बिया के बेलग्रेड में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रहे दीपक पूनिया के हाथ में चोट आई हैं। दीपक की इस चोट के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने गुरुवार को साई सोनीपत में 86 किलो भारवर्ग में ट्रायल कराया गया, जिसमें पहलवान संजीत का चयन किया गया हैं। जिसका मतलब है कि अब दीपक की जगह संजीत विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 18 सितंबर तक होना तय हुआ हैं।

बता दें दीपक पूनिया ने हाल ही में बर्मिंघम में हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराते हुए स्वर्ण अपने नाम किया था।

Next Story
Share it