Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

Commonwealth Games 2022: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया की नज़रे स्वर्ण पदक पर

बजरंग ने कहा कि उनका लक्ष्य स्वर्ण जीतना है, इसके लिए वह विदेशी प्रशिक्षक के साथ सुबह-शाम चार घंटे मेहनत कर रहे हैं।

Bajrang Punia
X

बजरंग पूनिया

By

Pratyaksha Asthana

Published: 22 July 2022 12:15 PM GMT

अगले हफ्ते से बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया अमेरिका में अभ्यास कर रहे हैं।

बजरंग का नाम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में लिया जा रहा है, लोगों को उम्मीद है कि बजरंग अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतकर देश का नाम रौशन करेंगे।

खेलों के लिए अभ्यास कर रहे बजरंग ने कहा कि इस प्रतियोगिता में आने वाले सभी पहलवान अपने-अपने देश के बेहतर पहलवान होंगे। मैट पर आपके सामने कौन पहलवान है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, बस आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गए तो स्वर्ण पदक आपका।

बजरंग ने कहा कि उनका लक्ष्य स्वर्ण जीतना है, इसके लिए वह विदेशी प्रशिक्षक और पार्टनर के साथ सुबह-शाम चार घंटे मेहनत कर रहे हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जुटे बजरंग पूनिया ने अमेरिका में अपने अभ्यास को लेकर एक इंटरव्यू में बताया कि अमेरिका का मौसम अभ्यास के लिए उपयुक्त हैं। यहां के विशेषज्ञ खाने पर विशेष ध्यान देते हैं। बजरंग को सुबह नौ से ग्यारह बजे और शाम को साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक अभ्यास कराया जाता हैं।इसके साथ ही नई तकनीक और अन्य चीजों पर विशेष तौर पर बताया और सिखाया जाता हैं।

पूनिया ने कहा,"एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद फार्म से संतुष्ट हूं। हर स्वर्ण पहलवान का हौसला बढ़ाता है। देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्वर्ण पदक जीतने को जीतोड़ मेहनत कर रहा हूं।"

बता दें 2022 के राष्ट्रमंडल 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जायेंगे। जिसमें बजरंग का कुश्ती मुक़ाबला पांच अगस्त को होना तय हुआ हैं।

Next Story
Share it