Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

Commonwealth Games 2022: क्या इस बार भी स्वर्ण जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी कर पाएंगी विनेश फोगाट

विनेश लगातार पिछले दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं

Vinesh Phogat
X

विनेश फोगाट

By

Pratyaksha Asthana

Updated: 28 July 2022 5:49 PM GMT

बर्मिंघम में आयोजित 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को हर बार की तरह इस बार भी कुश्ती के खेल से ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद हैं। भारत की ओर से भेजे गए 215 एथलीट्स में कई ऐसे पहलवान है, जो पदक जीतने के प्रबल दावेदार हैं। पदक के दावेदारों में शुमार एक नाम भारत की दमदार महिला पहलवान विनेश फोगाट का भी हैं।

हर दांव को बखूबी खेलने में माहिर विनेश के खून में ही पहलवानी बसी हुई हैं। ताऊ महावीर फोगाट, बहनें गीता और बबिता फोगाट के जैसे ही विनेश ने भी अपने पहलवानी से अपना और फोगाट खानदान का नाम रौशन किया हैं।

भारत की शेरनी कही जाने वाली विनेश फोगाट ने कुश्ती की कला अपने ताऊ से सीखी हैं।

विनेश राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में स्वर्ण अपने नाम करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।


लगातार पिछले दो बार से राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली विनेश का लक्ष्य बर्मिंघम में स्वर्ण जीतकर हैट्रिक बनाने का हैं।

हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव की रहने वाली विनेश का जन्म अगस्त 1994 को हुआ था। उन्होंने विश्व कुश्ती मुकाबले में कांस्य पदक जीता, जिसके बाद वह टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं थीं। इसके अलावा विनेश 18 फरवरी, 2019 में हुए लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाले पहली भारतीय पहलवान भी बनी थीं।

विनेश की उपलब्धियों की बात करें तो -

राष्ट्रमंडल खेल, 2014 - स्वर्ण पदक

राष्ट्रमंडल खेल, 2018 - स्वर्ण पदक

एशियाई खेल, 2014 - कांस्य पदक

एशियाई खेल, 2018 - स्वर्ण पदक


इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप में भी उनकी उपलब्धियां काफी अच्छी रही है, उन्होंने इस साल यानी 2021 में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं 2015, 2017 और 2018 में उन्होंने रजत पदक हासिल किए थे। इतना ही नही 2013, 2016, 2019 और 2020 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर देश का नाम बढ़ाया किया था।

हालाकि 2016 में हुए रियो ओलंपिक में वह पदक जीतने में नाकाम रही थी, विनेश ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें 10वें स्थान पर रहकर ही संतोष करना पड़ा था।

विनेश के लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका हैं।

बता दें 2018 में विनेश ने दो बार नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीत चुके पहलवान सोमवीर राठी से शादी की हैं।

फिलहाल भारतीय स्टार पहलवान की नज़रे अब बर्मिंघम में स्वर्ण जीतने पर हैं। लोगों को भी पूरी उम्मीद है कि विनेश एक बार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रौशन करेंगी।

Next Story
Share it