Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

Commonwealth Games 2022: कुश्ती में भारत के चार पदक पक्के, बजरंग, साक्षी समेत दीपक पूनिया पहुंचे फाइनल में

इस तरह कुश्ती में भारत के कम से कम चार पदक पक्के हो गए हैं।

Commonwealth Games 2022: कुश्ती में भारत के चार पदक पक्के, बजरंग, साक्षी समेत दीपक पूनिया पहुंचे फाइनल में
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 5 Aug 2022 2:46 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन ज़ारी हैं। अंशु मलिक के फाइनल में पहुंचने के बाद भारत के स्टार पहलवान दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी कुश्ती के फाइनल में पहुंच गए हैं, और इसी के साथ अपना पदक भी पक्का कर लिया हैं।

दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को 86 किग्रा वर्ग में 3-1 से हराया। दीपक के अलावा बजरंग पूनिया ने इंग्लैंड के जॉर्ज रैम को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। उन्होंने 65 किग्रा वर्ग में रैम को 10-0 से हरा दिया।

वहीं साक्षी मलिक ने भी 62 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कैमरून की बर्थ एमिलिएने को 10-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं।

इससे पहले भारत की 20 वर्षीय पहलवान अंशु मलिक भी फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गई हैं। उन्होंने महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग में श्रीलंका नेथमी पोरुथोटागे को 10-0 से हराया। अंशु ने यह मैच 62 सेकंड में ही अपने नाम कर लिया। बता दे अंशु ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में अपने लिए पदक पक्का किया हैं। वही भारत के मोहित ग्रेवाल कनाडा के अमरवीर ढेसी से हार का सामान करना पड़ा हैं। ग्रेवाल ने यह मुकाबला 2-12 से गंवाया।

इस तरह कुश्ती में भारत के कम से कम चार पदक पक्के हो गए हैं।

Next Story
Share it