Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

Commonwealth Games 2022: कुश्ती में भारत को पहला पदक, अंशु मलिक ने जीता रजत

महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग में वह स्वर्ण जीतने से चूक गई जिसके बाद उन्हें रजत पदक जीतकर ही संतोष करना पड़ा।

Commonwealth Games 2022: कुश्ती में भारत को पहला पदक, अंशु मलिक ने जीता रजत
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 5 Aug 2022 8:23 PM GMT

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने कुश्ती में भारत के लिए पहला पदक हासिल किया हैं।

21 साल की अंशु को महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग में नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडुकुरोये से हार का सामना करना पड़ा, और वह स्वर्ण जीतने से चूक गई जिसके बाद उन्हें रजत पदक जीतकर ही संतोष करना पड़ा।

पहले तीन मिनट में नाइजीरिया की खिलाड़ी ने बढ़त बनाई और 4-0 से लीड ली जिसके बाद अंशु ने अपने दांव दिखाए लेकिन वह असफल रही, और नाईजीरिया की ओडुनायो ने 3-7 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।


इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अंशु ने श्रीलंका नेथमी पोरुथोटागे को 10-0 से हराया था। बता दें राष्ट्रमंडल खेलों में अंशु का यह पहला पदक हैं।

Next Story
Share it