Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

एशियन अंडर 20 कुश्ती चैंपियनशिप में आरजू ने किया शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

खास बात है की आरजू राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जूडो में क्वालीफाई भी कर चुकी है।

aarzoo
X

आरजू लुहाच 

By

Shivam Mishra

Updated: 10 July 2022 12:06 PM GMT

बहरीन के मनामा में आयोजित एशियन अंडर 20 कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहलवान आरजू ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर किया हैं।

चरखी दादरी के गांव नीमली में रहने वाली आरजू ने पिछले 15 दिनों में देश की झोली में दूसरा पदक डाला है।

इससे पहले हाल ही में महिला पहलवान आरजू ने बिश्केक में आयोजित एशियन अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान रजत पदक हासिल किया था।

आरजू ने एशियन अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान रजत पदक हासिल किया था

खास बात है की आरजू राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जूडो में क्वालीफाई भी कर चुकी है।

आरजू के पिता ओमप्रकाश लुहाच ने बताया कि मनामा में आयोजित अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के 68 किलो भारवर्ग में खेलते हुए आरजू ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह आरजू की तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। इन तीनों प्रतियोगिता में आरजू ने दो पदक अपने नाम किए हैं। इनमें एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक शामिल है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले आरजू ने 2019 और 2020 में आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, साल 2020, 2021 व 2022 में जूनियर नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

गौरतलब है की आरजू ने अपने खेल कॅरिअर की शुरुआत जूडो से की थी, लेकिन जूडो की पर्याप्त सुविधाएं न मिलने और कुश्ती की तरफ रुझान बढ़ने के कारण आरजू ने कुश्ती शुरू कर दी। हालांकि आरजू का जूडो खेलने का सपना अगले माह बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में पूरा होने वाला है जिसके लिए वह क्वालीफाई कर चुकी हैं।

Next Story
Share it