Begin typing your search above and press return to search.

तीरंदाजी

COVID-19: विश्व तीरंदाजी ने सभी प्रतियोगिताओं को जून के आखिर तक टाल दिया

COVID-19: विश्व तीरंदाजी ने सभी प्रतियोगिताओं को जून के आखिर तक टाल दिया
X
By

Press Trust of India

Updated: 16 April 2022 7:51 PM GMT

विश्व तीरंदाजी ने कोविड-19 महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक के अगले साल तक स्थगित होने के कारण गुरुवार को अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का निलंबन जून के आखिर तक बढ़ा दिया। विश्व स्तर पर कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण पहले यह निलंबन 30 अप्रैल तक किया गया था।

इस वजह से तीरंदाजी ओलंपिक कोटा की सात प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई थी ओर विश्व तीरंदाजी ने कहा कि 'नये नियमों के जारी होने और वर्ष के बाकी दिनों के कैलेंडर की पुष्टि होने के बाद क्वालीफिकेशन प्रक्रिया की फिर से समीक्षा की जाएगी।' विश्व तीरंदाजी ने कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा, ''टोक्यो 2020 ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों के स्थगित होने और यात्राओं पर लगायी गयी व्यापक पाबंदियों देखते हुए आगामी टूर्नामेंटों को लेकर तुरंत ही स्थिति स्पष्ट करने का फैसला किया गया। ''

आपको बता दें कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण अब तक कई खेल प्रतियोगिताएं या तो स्थगित हो गई है या फिर रद्द हो गई है। हाल ही में टोक्यो ओलंपिक का आयोजन भी एक साल के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा आईपीएल भी पहले ही स्थगित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

यह भी पढ़ें: covid-19 के कारण आईसीसी ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित किये

Next Story
Share it