Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

दिनभर के सभी खेलों की प्रमुख खबरें:- 15 फरवरी 2020

दिनभर के सभी खेलों की प्रमुख खबरें:- 15 फरवरी 2020
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 1 May 2022 3:52 PM GMT

ISL 2019/20: ओडिशा एफसी ने नार्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिन्दा रखा

बीते शुक्रवार ओडिशा एफसी और नार्थईस्ट यूनाइटेड के बीच इंडियन सुपर लीग का 82वां मैच खेला गया, जो ओडिशा एफसी ने 2-1 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ओडिशा ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिन्दा रखा है। ओडिशा की ओर से मैनुअल ओनवु और मार्टिन पेरेज गुएडेस ने गोल किये जबकि नार्थईस्ट की ओर से मार्टिन चावेस ने टीम का इकलौता गोल किया। इस जीत के बाद ओडिशा अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है, दूसरी तरफ नार्थईस्ट यूनाइटेड नवें स्थान पर है।

पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

भारतीय पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने रांची में खेली जा रही सातवीं नेशनल रेस वॉक प्रतियोगिता में महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक इवेंट में ओलंपिक का टिकट हासिल किया है। इसके साथ ही वह ओलंपिक टिकट हासिल करने वाली अब तक कि कुल 64वीं भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

एशियाई टीम चैम्पियनशिप: थाईलैंड को हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

भारतीय पुरूष टीम ने शुक्रवार को बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में थाईलैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत से सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया। स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत और बी साई प्रणीत को पहले दो एकल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत ने अगले तीन मुकाबलों में वापसी करते हुए जीत हासिल की जिसमें एक एकल और दो युगल मुकाबले शामिल थे। इस तरह भारत ने क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना दो बार की गत चैम्पियन इंडोनेशिया से होगा। पुरूष टीम ने पिछला पदक हैदराबाद में 2016 चरण में कांस्य पदक के रूप में जीता था।

बेंगलुरु ओपन: लिएंडर पेस-मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने फाइनल में किया प्रवेश

भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बेंगलुरु ओपन के पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर सेमीफाइनल में जोनाथन एर्लिच और आंद्रेई वासिलिव्स्की की जोड़ी को 6-4, 3-6, 10-7 से हरा दिया। फाइनल में उनका मुकाबला पूरब राजा और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी से होगा। बेंगलुरु ओपन में पुरुष युगल का खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जायेगा।

Next Story
Share it