Begin typing your search above and press return to search.

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स

वन चैंपियनशिप: ऋतु फोगाट ने अपनी पहली एमएमए फाइट जीती

वन चैंपियनशिप: ऋतु फोगाट ने अपनी पहली एमएमए फाइट जीती
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 14 Sep 2022 10:13 AM GMT

कुश्ती के अखाड़े में ताल ठोकने के बाद अब ऋतु फोगाट ने अपने प्रोफेशनल मिक्सड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत जीत से की है। बीजिंग में खेले गये अपने पहले मुकाबले में ऋतु ने दक्षिण कोरिया की नेम ही किम को हराया है। वन चैंपियनशिप के 'ऐज ऑफ ड्रैगन्स' प्रतिस्पर्धा में शनिवार को ऋतु का पहला मुकाबला दक्षिण कोरियन फाइटर से था, जिसे उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की। यह मुकाबला सिर्फ तीन मिनट तक चला।

https://twitter.com/ONEChampionship/status/1195664308648075264?s=20

ऋतु फोगाट भारत में पहलवानी के लिए प्रसिद्ध फोगाट परिवार से संबंध रखती है। उनकी सबसे बड़ी बहन गीता फोगाट ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी जबकि बबीता ने सिल्वर मेडल जीता था। ऋतु फोगाट का रेसलिंग करियर भी अच्छा रहा है। उन्होंने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और अंडर-23 कुश्ती चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था।

इससे पहले ऋतु फोगाट ने अपने एमएमए करियर को लेकर कहा कि, "मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट में विश्व चैंपियन बनना चाहती हूं। उसके लिए पूरी तैयारी में जुटी हूं। मैंने पूरे मन से इसमें भाग लेने का फैसला किया है। मेरा मकसद मिक्स्ड मार्शल आर्ट विश्व चैंपियनशप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं देश की महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हूं। यह सम्मान की बात है।"

Next Story
Share it