Begin typing your search above and press return to search.

ISL 2019/20: चेन्नई ने जमशेदपुर को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई

ISL 2019/20: चेन्नई ने जमशेदपुर को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई
X
By

Ankit Pasbola

Published: 24 Jan 2020 4:25 AM GMT

बीते गुरुवार को इंडियन सुपर लीग का 65वां मैच जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मेजबान चेन्नईयन एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच खेला गया, जो चेन्नई ने 4-1 से जीत लिया। चेन्नई की ओर से नेरीजुस वाल्स्किस, शैम्ब्री और छांगते ने गोल किये। यह चेन्नई की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ चेन्नई अंक तालिका में 18 अंक लेकर छटे स्थान पर है, दूसरी तरफ जमशेदपुर 16 अंको के साथ सातवें स्थान पर है। इस सूचि में बेंगलुरु शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1220377266410029056?s=20

मेजबान चेन्नई ने पहले हॉफ में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाये रखा। मैच के 13वें मिनट में ही नेरीजुस वाल्स्किस ने गोल करके चेन्नई को बढ़त में ला दिया। पहले हॉफ की समाप्ति से ठीक पहले शैम्ब्री ने हेडर के जरिये गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। जमशेदपुर ने भी अच्छा पलटवार करते हुए मैच के 32वें मिनट में अच्छा मौका बनाया, जब सर्जियो कैस्टल गोल करने से चूक गये। हालांकि, दूसरे हॉफ में जमशेपुर की ओर से कैस्टल ने गोल किया और गोल के अंतर को कुछ कम किया। दूसरी तरफ से वाल्स्किस ने 75वें मिनट में गोल किया और स्कोर 3-1 से चेन्नई के पक्ष में कर दिया। निर्धारित समय से कुछ समय पहले छांगते ने एक और गोल करके चेन्नई की जीत के अंतर को बड़ा दिया।

https://twitter.com/IndSuperLeague/status/1220422948131164160?s=20

बॉल पोजेशन में ओडिशा मेहमान टीम ने बाजी मारी। जमशेदपुर ने 53% बॉल पर अपना कब्जा बनाये रखा दूसरी तरफ चेन्नई 47% ही बॉल अपने पास रख सकी। पूरे मैच में जमशेदपुर को 6 कॉर्नर मिले जबकि चेन्नई 3 कॉर्नर ही अर्जित कर सका। चेन्नई ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 5 में जीत जबकि 5 में हार मिली है। इसके अलावा चेन्नई के 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। दूसरी तरफ जमशेदपुर ने भी अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में जीत जबकि 5 में हार मिली है। इसके अलावा जमशेदपुर के 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।

Next Story
Share it