Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

भारतीय निशानेबाज रवि कुमार और बॉक्सर सुमित सांगवान डोप टेस्ट में फेल

भारतीय निशानेबाज रवि कुमार और बॉक्सर सुमित सांगवान डोप टेस्ट में फेल
X
By

Ankit Pasbola

Published: 11 Dec 2019 11:28 AM IST

आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए लगभग सात महिनों का समय बचा है। सभी खिलाड़ी इसको लेकर अपनी तैयारी करने में व्यस्त हैं। इस बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय निशानेबाज रवि कुमार और मुक्केबाज सुमित सांगवान डोप टेस्ट में फेल हो गये हैं। जांच के परिणाम आने के बाद उन्हें वाडा ने निलंबित कर दिया गया है। वे अब भारतीय दल का हिस्सा नहीं है। 

यह अपने-आप में एक चौंकाने वाला मामला है क्योंकी निशानेबाज और मुक्केबाजों का प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करना दुलर्भ है। 29 वर्षीय रवि कुमार ने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने निशानेबाजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने पिछले वर्ष हुए कॉमनवेल्थ खेलों में भी कांस्य पदक जीता है। नाडा के सूत्रों के अनुसार रवि का सैंपल इसी साल जून में लिया गया था जो कि पॉजिटिव पाया गया है।

यह भी पढ़ें:बॉक्सर नीरज फोगाट डोप टेस्ट में फेल, अस्थाई तौर पर लगा बैन

दूसरी तरफ मुक्केबाज सुमित सांगवान में एसिटाजोलमाइड पाया गया जो कि वाडा द्वारा प्रतिबंधित ड्रग है। 26 वर्षीय सुमित ने साल 2017 में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने 2016 के वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। हाल ही में उनसे पहले एक अन्य मुक्केबाज नीरज (57किग्रा) भी डोप टेस्ट में फेल हो गई थी। उन्हें अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है। नीरज को लिगांड्रोल और अन्य एनाबालिक स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गया, जो कि प्रतिबंधित ड्रग के अंतर्गत आता है।

Next Story
Share it