Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

गोवा के स्विमिंग कोच की 15 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत वाली तस्वीर वायरल, किए गए बर्ख़ास्त

गोवा के स्विमिंग कोच की 15 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत वाली तस्वीर वायरल, किए गए बर्ख़ास्त
X
By

P. Divya Rao

Published: 5 Sept 2019 5:35 PM IST

आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती है जो लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि दुनिया कितनी सुरक्षित है ओर कितनी नहीं| सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में, गोवा राज्य के हेड स्विमिंग कोच, सुराजित गांगुली एक 15 साल की लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए दिख रहें हैं|

उस नाबालिक लड़की ने हुगली पुलिस थाने में कंप्लेंट दर्ज करवाते हुए कहा कि उसके साथ 6 महीने से वह इस तरह की हरकत करते आ रहे थे। इस घटना के बाद सुराजित को स्विमिंग फेडरेशन ने बर्ख़ास्त कर दिया है| खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल होने के बाद ट्ववीट किया जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस कोच के ख़िलाफ़ कड़ा कदम उठाएंगे|

https://twitter.com/KirenRijiju/status/1169464214592704512?s=20

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्विमिंग फेडरेशन के अध्यक्ष, दिगम्बर कामत ने भी एक अंग्रेजी अख़बार से की बात में इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि "हमने उनको बर्ख़ास्त कर दिया है और समिति को एक रिपोर्ट जमा करने के निर्देश मिले हैं|"

इस वीडियो और तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मच गयी थी| ट्विटर में लगभग हर उस व्यक्ति ने किरन रिजिजू को मेंशन किया जिसने भी इस वीडियो को या फिर तस्वीरें देखी है| बता दें कि सुराजित पिछले दो सालों से गोवा स्टेट स्विमिंग के हेड कोच थे|

Next Story
Share it