Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

FIH हॉकी क्वालीफायर :भारतीय पुरुष टीम ने रूस को 7-1 से हराकर ओलम्पिक टिकट हासिल किया

FIH हॉकी क्वालीफायर :भारतीय पुरुष टीम ने रूस को 7-1 से हराकर ओलम्पिक टिकट हासिल किया
X
By

Ankit Pasbola

Published: 2 Nov 2019 5:33 PM GMT

उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में भारतीय पुरुष टीम ने अपने दूसरे क्वालीफायर मैच में रूस को 7-1 के अंतर से हराकर टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल किया। भारत की ओर से ललित उपाध्याय,अमित रोहिदास और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल दागे जबकि रुपिंदर सिंह और आकाशदीप सिंह ने दो-दो गोल अपने नाम किये। गौरतलब हो कि पहले क्वालीफायर मुकाबले में भारत ने रूस को 4-2 से हराया था। इसके साथ ही भारत ने एग्रीगेट स्कोर के आधार पर रूस को 11-3 से हराया।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1190665647765639169?s=20

मैच का पहला गोल रूस की ओर से देखने को मिला जब पहले मिनट में ही एलेक्सी सोबोलेवस्की ने गोल किया और टीम को बढ़त दिलवा दी। इसके बाद पहले क्वार्टर में और कोई गोल देखने को नहीं मिला। अपना सौवां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट मे गोल करके भारत को बराबरी पर खड़ा किया। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने लगातार दो गोल (23वें और 29वें मिनट) किये और भारत की बढ़त को मजबूत कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 3 गोल किये जबकि रूस की ओर से कोई गोल देखने को नहीं मिला। पहले हाफ की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने 3-1 की बढ़त हासिल की।

FIH ओलंपिक क्वालिफ़ायर्स: पहले मैच में रूस को शिकस्त देकर भारत टोक्यो 2020 में जगह बनाने के बेहद क़रीब

मैच के तीसरे क्वार्टर में रूस ने कुछ बेहतर खेल दिखाया। हालाँकि, तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा और 3-1 से भारत के पक्ष में बढ़त बरकरार रही। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने मेहमान टीम पर अपना दबाव बनाके रखा और चार गोल दागकर मैच 7-1 से जीत लिया। चौथे क्वार्टर में नीलकांत शर्मा और अमित रोहिदास ने एक-एक जबकि रुपिंदर सिंह ने दो गोल किये।

यह भी पढ़ें :FIH हॉकी क्वालीफायर: हार के बावजूद भारतीय महिला टीम ने ओलम्पिक टिकट हासिल किया

इससे पहले कलिंगा स्टेडियम में महिलाओं के मुकाबले में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हरा दिया। हार के बावजूद भारतीय टीम ने टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया। महिला टीम ने एग्रीगेट स्कोर के आधार पर यूएसए को 6-5 से हराया। भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है।

Next Story
Share it