Begin typing your search above and press return to search.

ताजा खबर

FIBA विमेंस एशिया कप: आज से शुरू होगी भारत की कड़ी चुनौती, एशिया के पॉवर हाउस से होगा मुकाबला

FIBA विमेंस एशिया कप: आज से शुरू होगी भारत की कड़ी चुनौती,  एशिया के पॉवर हाउस से होगा मुकाबला
X
By

P. Divya Rao

Published: 24 Sep 2019 9:57 AM GMT

बेंगलुरु में आयोजित होने वाला, FIBA विमेंस एशिया कप जो 24 सितम्बर से 29 सितम्बर तक चेलगा उसमें भारत के सामने एशिया की सबसे तगड़ी टीम खड़ी है| इस टूर्नामनेट के पिछले एडिशन, जो 2017 में हुआ था, उसमें भारत ने डिवीज़न B में जीत दर्ज की थी और उसी की बदौलत इस बार उनको डिवीज़न A की टीमों के साथ खेलने का मौका मिला है|

इसमें एशिया के टॉप देश जैसे चाइना और जापान शामिल है| भारत की टीम फिलहाल, दुनिया में 45वें स्थान पर हैं और उनको टक्कर देनी वाली टीम जापान दसवें पायदान पर है और वहीं कोरिया 18वें पर| इनमे से एक चाइनीस तायपेई की ही टीम है, जो 39वें स्थान पर है, जिसको भारत की टीम मात दे सकती है|

भारत कि टीम 2017 में डिवीज़न B जीत चुकी है

भारत की कप्तान, आर प्रियदर्शिनी ने कहा कि मैं अपनी टीम को ले कर कॉंफिडेंट हूँ और हमने काफी प्रैक्टिस भी की है| हार और जीत अलग बात है, पर हम कोर्ट में अपना बेस्ट देने के इरादे से उतरेंगे|

भारत की टीम के कोच, ज़ोरान विसिक, ने भी कहा कि हम अपनी पोटेंशियल से नीचे का खेल नहीं खेल सकते, हमे अपना बेस्ट देना ही होगा| हमे क्राउड सपोर्ट का पूरा एडवांटेज उठाना पड़ेगा|

Next Story
Share it