Begin typing your search above and press return to search.

शतरंज

विश्व शतरंज रैंकिंग में कनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली टॉप-10 में शामिल

विश्व शतरंज रैंकिंग में कनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली टॉप-10 में शामिल
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 13 April 2022 11:22 AM GMT

इस महीने की शुरुआत में शतरंज की अंतरराष्ट्रीय संस्था फीडे (FIDE) ने ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें दो भारतीय महिला ग्रेंडमास्टर टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। हाल ही में वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली इस सूचि में क्रमशः तीसरे और नौवें पायदान पर है। दूसरी तरफ कोई भी पुरुष ग्रेंडमास्टर शीर्ष दस में अपनी जगह नहीं बना पाया है। भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद पन्द्रवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद संतोष गुजराती 26वें स्थान पर हैं।

वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कनेरू हम्पी 2580 रेटिंग अंको के साथ शीर्ष भारतीय महिला ग्रेंडमास्टर हैं। वह विश्व शतरंज संघ के द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद द्रोणावल्ली 2518 रेटिंग अंको के साथ नौवें पायदान पर है। वहीं अगर पुरुष ग्रेंडमास्टर की बात करें तो आनंद 2755 रेटिंग अंको के साथ पन्द्रवें स्थान पर हैं। इनके बाद 2721 रेटिंग अंको के साथ 26वें स्थान पर है। इसके बाद अधिबन भास्करन 2654 रेटिंग अंको के साथ 26वें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: कनेरू हम्पी ने जीता वर्ल्ड रेपिड चैंपियनशिप का खिताब

अगर शीर्ष पुरुष ग्रेंड मास्टर की बात करें तो मौजूदा विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। उनके 2862 रेटिंग अंक हैं। दूसरे स्थान पर अमेरिका की फेबियानो करुआना हैं, उनके 2842 रेटिंग अंक हैं। महिलाओं में शीर्ष स्थान पर चीन की हू इफान और दूसरे स्थान पर भी चीन की ही ग्रैंडमास्टर जू वेंजुन है। पिछले साल दिसंबर में भारत की ग्रेंडमास्टर कनेरू हंपी ने वर्ल्ड रेपिड चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता था। हंपी ने ब्लिट्ज प्लेऑफ में चीन की लेई तिंगजी को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की थी। उन्होंने दो साल के ब्रेक के बाद वापसी की थी।

Next Story
Share it