Begin typing your search above and press return to search.

शतरंज

हरिका द्रोणावल्ली ने पूर्व विश्व चैंपियन अलेक्सांद्र कोस्टेनियक को हराया

हरिका द्रोणावल्ली ने पूर्व विश्व चैंपियन अलेक्सांद्र कोस्टेनियक को हराया
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 8 May 2022 6:21 AM GMT

भारतीय ग्रेंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने सेंट लुइस में खेली जा रही में पूर्व विश्व चैंपियन अलेक्सांद्र कोस्टेनियक को हराया है। रविवार को खेले गये कैर्न्स कप के तीसरे दौर में हरिका ने अलेक्सांद्र को हराया। इस प्रतियोगिता में कुल दस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एक अन्य मुकाबले में शीर्ष महिला भारतीय ग्रेंडमास्टर कनेरू हम्पी ने चीन की पूर्व विश्व चैंपियन जू वेंजुन के साथ 22 चालों में ड्रॉ खेला है।

इस जीत के बाद हरिका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई है। तीन दौर के बाद दो अंक लेकर यूक्रेन की मारिया एम और रूस की कैटरीना लागनो के साथ वह दूसरे स्थान पर है। 29 वर्षीय हरिका ने साल 2012, साल 2015 और साल 2017 में हुई विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्हें शतरंज में उपलब्धियों के लिए साल 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

कनेरू हम्पी के बाद हरिका भारत की दूसरी महिला ग्रेंड मास्टर हैं। उन्होंने साल 2017 में एक इंटरव्यू में कहा था,"जब मैंने अंडर-10 लड़कियों के लिए वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता, जो कि 2000 में स्पेन में हुआ था, तो मैं अचंभित रह गयी थी।"

यह भी पढ़ें: विश्व शतरंज रैंकिंग में कनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली टॉप-10 में शामिल

इस महीने की शुरुआत में शतरंज की अंतरराष्ट्रीय संस्था फीडे (FIDE) ने ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें दो भारतीय महिला ग्रेंडमास्टर टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कनेरू हम्पी 2580 रेटिंग अंको के साथ शीर्ष भारतीय महिला ग्रेंडमास्टर हैं। वह विश्व शतरंज संघ के द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद द्रोणावल्ली 2518 रेटिंग अंको के साथ नौवें पायदान पर है। वहीं अगर पुरुष ग्रेंडमास्टर की बात करें तो आनंद 2755 रेटिंग अंको के साथ पन्द्रवें स्थान पर हैं। इनके बाद 2721 रेटिंग अंको के साथ 26वें स्थान पर है। इसके बाद अधिबन भास्करन 2654 रेटिंग अंको के साथ 26वें स्थान पर है।

Next Story
Share it