Begin typing your search above and press return to search.

कुश्ती

बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना तय

बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलना तय
X
By

Syed Hussain

Published: 16 Aug 2019 11:43 AM GMT
साल 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार इस बार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को मिलने जा रहा है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार खेल के क्षेत्र में देश का सबसे सम्मानित पुरस्कार माना जाता है। पूनिया को ये पुरस्कार कुश्ती के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए दिया जा रहा है, इससे पहले भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने बजरंग पूनिया के साथ साथ महिला कुश्ती पहलवान विनेश फ़ोगाट का नाम भेजा था। हाल ही में बजंरग पूनिया ने बिलिसी ग्रां प्री में ईरान के पीमान बिबयानी को 65 किग्रा वर्ग में शिकस्त देकर पुरुष फ़्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था। मौजूदा समय में पूनिया वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 पर कबिज़ हैं और हाल ही में उन्होंने चाइना में हुए एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भी जीत हासिल की थी। पिछले साल जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में भी बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था जब उन्होंने जापान के पहलवान ताकातानी दाइची तो 11-8 से मात दी थी। इसके अलावा भी भारत के इस पहलवान ने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश का नाम रोशन किया है। पिछले साल क्रिकेटर विराट कोहली और वेटलिफ़्टर मीराबाऊ चानू को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाज़ा गया। पहली बार भारतीय राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से 1991-92 में शतरंज के शहंशाह विश्ववनाथन आनंद को नवाज़ा गया था।
Next Story
Share it