Begin typing your search above and press return to search.

दिनभर के सभी खेलों की प्रमुख ख़बरें- 23 जनवरी 2020

दिनभर के सभी खेलों की प्रमुख ख़बरें- 23 जनवरी 2020
X
By

Ankit Pasbola

Published: 23 Jan 2020 12:51 PM GMT

भारतीय तीरंदाजी संघ से निलंबन हटा, अब देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे तीरंदाज

भारतीय तीरंदाजों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विश्व तीरंदाजी संघ ने गुरुवार को भारतीय तीरंदाजी संघ के ऊपर लगा निलंबन हटा दिया है। गौरतलब है कि भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) 5 अगस्त 2019 से निलंबित है। निलंबन हटने के बाद से भारतीय तीरंदाज फिर से तिरंगे के नीचे खेलते हुए नजर आएंगे। तीरंदाजी संघ पर लगे निलंबन के कारण भारतीय तीरंदाज देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे थे। वह प्रतियोगिताओं में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: सानिया मिर्जा चोट के कारण विमेंस डबल्स से भी बाहर

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, महिलाओं के युगल मुकाबले में पिंडलियों की चोट (calf injury) के कारण पीछे हट गई हैं। जिस समय सानिया-किचेनोक की जोड़ी चीन की सीन्युं हां और लिन जहु की जोड़ी से 2-6, 0-1 से पीछे चल रही थी, उस समय सानिया ने मैच से पीछे हटने का फैसला किया।

भारतीय महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीम ओलंपिक टिकट हासिल करने से एक जीत दूर

पुर्तगाल में खेले जा रहे वर्ल्ड टीम क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम ने आगामी टोक्यो ओलंपिक कॉलिफिकेशन की ओर अपना कदम बड़ा लिया है। पुरुषों के क्वालीफायर मुकाबले में अचंता शरत कमल और साथियान जी के दम पर भारत ने लक्समबर्ग पर 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरी तरफ महिला टीम ने स्वीडन पर 3-2 से जीत हासिल की। पुरुष और महिला टीमें टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने से अब एक जीत दूर है।

PBL 2020: लक्ष्य सेन और टॉमी सुगिआर्तो के दम पर जीता चेन्नई सुपरस्टार्स

बुधवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग में चेन्नई सुपरस्टार्स और मुंबई रॉकेट्स के बीच मुकाबला खेला गया, जो चेन्नई ने 4-3 से जीत लिया। चेन्नई की ओर से लक्ष्य सेन, टॉमी सुगिआर्तो ने अपने-अपने एकल मुकाबले जीते जबकि ध्रुव कपिला और जेसिका की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी जीत दर्ज की। यह चेन्नई सुपरस्टार्स की लगातार दूसरी जीत है, इससे पहले चेन्नई ने अपने पहले टाई में हैदराबाद हंटर्स पर जीत दर्ज की थी।

Next Story
Share it