Begin typing your search above and press return to search.

भारोत्तोलन

Commonwealth Games 2022: भारोत्तोलन में भारत को एक और पदक, गुरदीप सिंह ने हासिल किया कांस्य

गुरदीप सिंह ने पुरुषों के 109+ किलोग्राम स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करी, और कुल 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

Commonwealth Games 2022: भारोत्तोलन में भारत को एक और पदक, गुरदीप सिंह ने हासिल किया कांस्य
X
By

Pratyaksha Asthana

Updated: 3 Aug 2022 9:20 PM GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन के आखिरी मुकाबले में उतरे गुरदीप सिंह ने पुरुषों के 109+ किलोग्राम स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करी, और कुल 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

गुरदीप ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में 167 किग्रा वजन उठाने का फैसला किया जिसमें वह असफल रहें, जिसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 167 किग्रा भार उठाया, गुरदीप अपने तीसरे प्रयास में भी असफल हुए, जिसमें उन्होंने 173 किग्रा का भार उठाने का फैसला किया पर नही उठा पाए। इस तरह स्नैच में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ 167 किग्रा बनाया।

वहीं क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले प्रयास में 207 किग्रा उठाया , दूसरे प्रयास में 215 का लक्ष्य किया पर नही उठा पाए, और तीसरे प्रयास में 223 उठाकर कुल 355 किग्रा भार उठाया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

पाकिस्तान के मुहम्मद नूह दस्तगीर बट ने कुल 405 किलो वजन उठाने के साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बता दें बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का भारोत्तोलन में यह 10वां पदक है, इससे पहले गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत ने भारोत्तोलन में रिकॉर्ड नौ पदक जीते थे। लेकिन इस साल भारत ने 10 पदक जीते हैं, इस तरह भारत ने भारोत्तोलन में पिछले (2018) राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है।

Next Story
Share it