Begin typing your search above and press return to search.

भारोत्तोलन

Commonwealth Games 2022: विकास ठाकुर ने दी सिद्दू मूसेवाला को श्रद्धांजलि

साथ ही विकास ने दिया अपनी मां को जन्मदिन का तोहफा

Commonwealth Games 2022: विकास ठाकुर ने दी सिद्दू मूसेवाला को श्रद्धांजलि
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 3 Aug 2022 8:44 AM GMT

विकास ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता है। लेकिन क्या आपको पता है कि विकास ठाकुर सिद्धू मूसेवाला के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। यह बात खुद विकास ठाकुर ने बताई। यहाँ तक कि विकास ठाकुर ने रजत पदक जीतने के बाद सिद्दू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए अपने पैर पर थप्पी देकर सिद्दू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भी समर्पित की।

सिद्दू मूसे वाला एक मशहूर पंजाबी गायक थे। जिनकी अभी हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का दुख सिद्धू मूसेवाला के सभी चाहने वालों को हुआ और उन्हीं में शामिल थे, विकास ठाकुर भी।

विकास ठाकुर ने सिद्दू मूसे वाला की हत्या होने पर 2 दिनों तक खाना नहीं खाया था। अब राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद विकास ने सिद्धू मुझसे वाला को श्रद्धांजलि दी और कहा 'पंजाबी थप्पी सिद्धू मूसेवाला को श्रृद्धांजलि थी। उनकी हत्या के बाद दो दिन मैंने खाना भी नहीं खाया था।'

हालांकि सिद्दू मूसेवाला से कभी विकास ठाकुर मिले नहीं। इस बारे में भी उन्होंने कहा 'मैं उनसे कभी मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहाँ आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था। मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा।'

आपको बता दें कि विकास ठाकुर हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पिता बृजलाल ठाकुर और माँ आशा ठाकुर हैं। जिस दिन विकास ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता, उस दिन उनकी मां का जन्मदिन था। कहा जाए तो एक तरह से बेटे ने माँ को उनके जन्मदिन पर तोहफा दे दिया। बेटे के राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार पदक जीतने से पूरे परिवार के साथ-साथ पूरे देश में खुशी का माहौल है।


आपको बता दें कि विकास ठाकुर ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और 2018 में कांस्य पदक हासिल किया था। और अपनी हैट्रिक लगाते हुए इस बार राष्ट्रमंडल खेल 2022 में विकास ठाकुर ने रजत पदक जीत लिया है।

Next Story
Share it