Begin typing your search above and press return to search.

भारोत्तोलन

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने जीता देश के लिए पहला स्वर्ण पदक

49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक। एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की धाक जमाई

Commonwealth Games 2022: मीराबाई चानू ने जीता देश के लिए पहला स्वर्ण पदक
X
By

Sakshi Gupta

Updated: 30 July 2022 7:00 PM GMT

49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण पदक। एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की धाक जमाई। सबसे अलग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया मीराबाई चानू ने।

पहले राउंड स्नैच में मीराबाई चानू ने अपने लिए लक्ष्य 80 किलोग्राम का रखा था। लेकिन मीराबाई ने अपने पहले प्रयास में 84 किलोग्राम वजन उठाया और वहीं इसके बाद दूसरे प्रयास में 88 किलोग्राम वजन। जो कि उनका अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को एक बार फिर हासिल किया। हालांकि तीसरे प्रयास में मीराबाई चानू ने 90 किलोग्राम का लक्ष्य रखा था, परंतु वह उसे नहीं पा सकीं।

लेकिन, पहले राउंड की खास बात यह रही कि जब कोई भी खिलाड़ी 80 किलोग्राम के आस-पास भी वजन नहीं उठा रहा था, तब मीराबाई ने 84 किलोग्राम का भार उठाया। सबसे अलग सबसे ही आगे चल रही थीं, मीराबाई चानू।

दूसरे राउंड क्लीन एंड जर्क में मीराबाई चानू ने अपने पहले प्रयास में 109 किलोग्राम वज़न उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में 113 किलोग्राम। हालांकि, मीराबाई चानू अपने तीसरे प्रयास में 115 किलोग्राम वजन उठाने में नाकाम रहीं। लेकिन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। क्योंकि मीराबाई चानू ने पहले ही स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया था।

दूसरे राउंड में भी दिलचस्पी यह रहा कि जहाँ सभी खिलाड़ी 90 से 95 किलोग्राम वजन उठा रहे थे। वहाँ मीराबाई चानू ने 109 किलोग्राम वजन उठाकर इस राउंड की शुरुआत की। ऐसा लग रहा था, मानो मीराबाई अपने आप में एक अलग मुकाबला खेल रही हों।

मीराबाई चानू के इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से उन्होंने भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक हासिल कर लिया मीराबाई चानू ने तमाम देशवासियों के सपने को साकार किया।

Next Story
Share it