जानें मिताली राज के करियर के रिकॉर्ड्स
द ब्रिज
मिताली राज वनडे और टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
द ब्रिज
मिताली एक टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा महिला वनडे (109 मैच) खेलने वाली खिलाड़ी हैं।
द ब्रिज
मिताली विश्व कप में 1,000 से अधिक रन बनाने वाली पहली भारतीय और पांचवीं महिला क्रिकेटर हैं।
द ब्रिज
मिताली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। उनके नाम 232 मैचों में 7805 रन हैं।
द ब्रिज
मिताली अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो हजार रन बनाने वाली पहली महिला भारतीय क्रिकेटर हैं।
द ब्रिज
मिताली 200 वनडे मैच खेलने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
द ब्रिज
मिताली 20 से अधिक सालों तक खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं।
द ब्रिज
मिताली ने 2005 और 2017 में विश्व कप के फाइनल में भारत का नेतृत्व किया।
द ब्रिज
मिताली वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 मैचों में कप्तानी करने वाली महिला खिलाड़ी हैं।
द ब्रिज
टेस्ट में मिताली भारत की ओर से दोहरा शतक लगाने वाली इकलौती महिला बल्लेबाज हैं।
द ब्रिज
2017 महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान मिताली लगातार सात अर्धशतक लगाने में सफल रही थीं। ऐसा करने वाली वो पहली महिला क्रिकेटर हैं।
द ब्रिज
मिताली के नाम महिला वनडे क्रिकेट में दुनिया में सर्वाधिक 71 अर्धशतक का रिकॉर्ड दर्ज है।
द ब्रिज