Begin typing your search above and press return to search.

वॉलीबॉल

भारतीय वॉलीबॉल टीम ने एशियाई पुरुष अंडर-20 में जीता रजत पदक, स्वर्ण जीतने से चूकी टीम

खास बात है कि भारत ने 20 साल के अंतराल के बाद 17 एशियाई देशों के बीच यह पदक जीता हैं।

भारतीय वॉलीबॉल टीम ने एशियाई पुरुष अंडर-20 में जीता रजत पदक, स्वर्ण जीतने से चूकी टीम
X
By

Pratyaksha Asthana

Published: 30 Aug 2022 5:14 PM GMT

बहरीन के रिफा में आयोजित 21वीं एशियाई वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय पुरुष अंडर-20 टीम ने रजत पदक हासिल किया हैं। स्वर्ण पदक मुकाबले में भारतीय टीम को ईरान ने 3-1 से (12-25, 19-25, 25-22, 15-25) हरा दिया, जिसके बाद भारत को रजत से संतोष करना पड़ा। खास बात है कि भारत ने 20 साल के अंतराल के बाद 17 एशियाई देशों के बीच यह पदक जीता हैं।

इसके साथ ही भारतीय अंडर -20 वॉलीबॉल टीम ने एफआईवीबी वॉलीबॉल मेन्स यू 21 विश्व चैंपियनशिप 2023 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

भारतीय टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़ को 'बेस्ट ब्लॉकर ऑफ एशिया अवार्ड' से सम्मानित किया गया, वहीं कार्तिकेयन को एशियाई वॉलीबॉल परिसंघ द्वारा 'बेस्ट लिबरो ऑफ एशिया अवार्ड' से दिया गया।

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया, खासकर टीम के कप्तान दुष्यंत सिंह जाखड़, अमन कुमार, तनिश, समीर चौधरी, अजीत शेखो, हर्षित गिरी, सचिन डागर और लिबरो कार्तिकेयन ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया हैं।

रजत पदक हासिल करने के बाद प्रो. (डॉ.) अच्युत सामंत, (संसद सदस्य और अध्यक्ष, वीएफआई), रामावतार सिंह जाखड़ (कार्यकारी उपाध्यक्ष - सीजेड, एवीसी), अनिल चौधरी (महासचिव) और सुनील तिवारी (कोषाध्यक्ष और सदस्य वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को उनके जबरदस्त और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Next Story
Share it